*केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ‘ और छठ पूजा में शामिल हुए*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जिला भाजपा कार्यालय, शक्ति में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विधानसभा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘लोकल से वोकल’ की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
श्री साहू ने कहा, “यह अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मगौरव और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक है। स्थानीय उत्पादों के उपयोग से गाँव, कस्बे और छोटे उद्योग मज़बूत होंगे — यही ‘लोकल से वोकल’ की सच्ची दिशा है।” उन्होंने सभी से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहीं।साथ ही भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित रहे।
*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए*
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू बिलासपुर के तोरवा छठ घाट पहुँचे। उन्होंने छठ पूजा में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और संध्या आरती में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छठ पर्व को आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण बताया।
श्री साहू ने प्रार्थना करते हुए कहा, “छठ पर्व भारतीय संस्कृति की जीवनदायिनी परंपरा को जीवंत बनाए रखता है। माता छठी की कृपा से प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

