छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का रंगारंग शुभारंभ 29 अक्टूबर से
इंडियन लीजेंड धर्मराज रावणन एवं विदेशी खिलाड़ी होंगे आकर्षण का केंद्र
कोटा स्टेडियम, रायपुर में सायं 6 बजे से होगी प्रतियोगिता

(टीम की जर्सी भेंट कर धर्मराज रावणन ने प्रवीण जैन का आमंत्रण स्वीकार किया)
रायपुर ( वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़ 28/10/25) छत्तीसगढ़ प्रदेश में पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता की लगातार सफलता के बाद छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्धता प्राप्त कर प्रदेश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग कराने जा रही है। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने बतलाया कि इंडियन सुपर लीग की तर्ज पर प्रदेश में इस प्रतियोगिता का भव्य रंगारंग शुभारंभ 29 अक्टूबर 2025 को सायं साढ़े 5 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर की दूधिया रौशनी में 9ए साइड फॉर्मेट में आयोजित होगी, जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण 9 नवंबर को होगा, प्रतियोगिता में रोजाना 5 मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अंतराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, इंडियन लीजेंड धर्मराज रावणन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शहर के नामी कॉर्पोरेट्स, ब्यूरोकेट्स एवं खेल प्रेमियों के अलावा बड़ी संख्या में अफ्रीकन मूल के पेशेवर विदेशी खिलाड़ी भी सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग में 10 फ्रेंचाइजी टीमें ब्रह्मविद एफसी, मेट्स पैंथर्स, विला एफसी, फ़िल फाइटर्स, नरेश चैलेंजर्स, स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर्स, बोर्नियो कैपिटल, जेएसएफ क्लब, इनफिनिटी टाइगर्स और शराफत लायंस के नाम से हिस्सा ले रही हैं।
अधि. प्रवीण जैन
अध्यक्ष
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

