🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

टयूशन टीचर पर छात्रा से अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट, चक्रधरनगर पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज

On: April 6, 2021 4:32 AM

रायगढ़।आज दिनांक 05.04.2021 को थाना चक्रधरनगर में श्री साँई बाबा आदर्श विद्या मंदिर कसेरपारा चक्रधरनगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत *अशोक बेहरा उम्र करीबन 45 वर्ष संजय नगर सरला विरला थाना चक्रधरनगर* के विरूद्ध एक नाबालिग बालिका द्वारा ट्यूशन क्लास के दौरान अकेली पाकर अश्लील बातें कर गंदे तरीके से छूने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । बालिका बताई कि अशोक बेहरा के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है, कल 04/04/21 को करीब 3 बजे दोपहर ट्यूशन पढ़ने गई थी, दोपहर करीब 3:30 बजे साथ में ट्यूशन पढ़ने वाली सहेली रूम से निकली । तब टीचर अशोक बेहरा गंदी-गंदी बात कर अश्लील विडियो दिखाकर रूम के दरवाजा बंद कर गंदी नियत से छूने लगा तो उसे धक्का देकर दरवाजा खोलकर बाहर निकली और सहेली और घरवालों को जाकर बताई । घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 241/2021 धारा 354,354-क भादवि 8 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पेट्रोलिंग पार्टी आरोपी के घर रवाना हुई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment