छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का दूसरा दिन
ब्रह्मविद एफसी, फिल फाइटर, नरेश चैलेंजर्स, मेट्स पैंथर्स एवं जेएसएफ ने अपने मुकाबले जीते
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 31 अक्टूबर 2025) : वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित प्रदेश का पहला फ्रेंचाइजी रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के दूसरे दिन 5 मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने बतलाया कि दिन का पहला मैच सायं 6 बजे से ब्रहमविद एफसी एवं इंफिनिटी टाइगर्स के मध्य खेला गया, ब्रह्मविद ने अपने दमदार खेल के दम पर इंफिनिटी टाइगर्स को 5–1 से पराजित किया। ब्रह्मविद की ओर से भोले एस मिरिंडा ने 3 गोल, अरुण और शोएब रवानी ने एक एक गोल दागे। दिन का दूसरा मैच फिल्स फाइटर बिलासपुर और बोर्नियो कैपिटल के मध्य खेला गया, जिसे फिल फाइटर ने कड़े मुकाबले में बोर्नियो कैपिटल्स को 2–1 से हराया। फाइटर्स की ओर से प्रदीप सोनी ने दो शानदार गोल मार कर अपनी टीम को जीत दिलाई। रात्रि का तीसरा मैच नरेश चैलेंजेस और सराफत लायंस के मध्य हुआ, अजय कश्यप के एक गोल की बदौलत चैलेंजर्स को जीत मिली। दिन के चौथे मुकाबले में मैट्स पैंथर्स ने एसएस ब्लास्टर्स को 3–2 से हराकर जीत दर्ज की।
पहले हाफ में ब्लास्टर की ओर से दो गोल दागे गए जिसमें 1 गोल काशी राम क्षत्रि ने दागा वहीं दूसरे हाफ में मेट्स पैंथर्स ने जवाबी हमला करते हुए नितेश लकरा, अमोल एक्का, तरुण दलाई के एक एक गोल की बदौलत जीत हासिल कर ली। देर रात हुए अंतिम मुकाबले में जेएसएफ क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विला एफसी को 4–0 से पराजित किया।
प्रथम, मॉरिस, पीयूष और निरंजन ने एक एक गोल दाग कर एक तरफ जीत हासिल कराई। दूसरे दिन के सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार फिटनेस, अनुशासन और जज़्बा दिखाया। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैचों का आनंद लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

