🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं से की अपील, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें

On: October 31, 2025 1:29 PM

बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 31 अक्टूबर,25) /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें। इस कार्यक्रम के तहत सभी मतदाताओं की पहचान और उनका आइडेंटिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को अपनी उपस्थिति वेरीफाई करनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ वापस जमा कराने होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। इसके अलावा, कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वेअपने आसपास के मतदाताओं को इस कार्यक्रम के बारे में जागरूक करें और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment