*डाक विभाग की प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025 “के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्ष पर विशेष आवरण जारी**
**भारतीय डाक विभाग भरोसे और ईमानदारी का प्रतीक है — आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी*
बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 01 नवम्बर 2025/
डाक विभाग द्वारा राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025” के द्वितीय दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निर्विकार, डी.आई.जी., सी.आई.एस.एफ. यूनिट, एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने की। अधीक्षक डाकघर बिलासपुर श्री विनय कुमार प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर “छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्ष” विषय पर विशेष आवरण एवं कैशलेशन कैशट का विमोचन किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने कहा कि “भारतीय डाक विभाग भरोसे और ईमानदारी का प्रतीक है। यह संस्था देश के अंतिम छोर तक हर परिस्थिति में अपनी सेवाएँ निरंतर प्रदान करती है। पुलिस और डाकिया दोनों वर्दीधारी सेवाएँ है। डाकिये के आने से हर्ष और आशा का संचार होता है।”
विशिष्ट अतिथि श्री निर्विकार ने कहा कि “हर नागरिक का जीवन डाक विभाग से गहराई से जुड़ा है। रेल और डाक — दोनों ही संस्थाएँ देश की जीवन रेखाएँ हैं। डाक विभाग केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र की समृद्धि और विकास में भी अपनी महती भूमिका निभा रहा है।”
फिलाटेलिस्ट श्री अतुल जैन और श्री नरेश अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “डाक टिकट केवल एक टिकट नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और ज्ञान का जीवंत दस्तावेज है। इसमें किसी देश की आत्मा बसती है।”
द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों के लिए क्विज़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, के.पी.एस. स्कूल, सेंट पलोटी, रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज़ प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय-1 ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय-2 ने द्वितीय और रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी — श्री दिनेश मिस्त्री, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल, श्री विनय प्रसाद, अधीक्षक डाकघर बिलासपुर, श्री गणेश देवांगन, कार्यालय पर्यवेक्षक, श्री अरुण तिवारी, सहायक अधीक्षक, श्री बी.पी. सेन, श्री पंकज मिश्रा, श्री जितेंद्र क्षत्रिय, सुश्री पारुल श्रीवास्तव, श्री अनूप गुप्ता, श्री अनिल जगत एवं श्री निखिल गोपाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं फिलाटेलिस्ट उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित टिकटों के माध्यम से देश और विश्व की विविध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक झलकियों का अवलोकन किया।
दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी “बिलासापेक्स-2025” का समापन इसी अवसर पर किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

