*सेनानी परिवार ने पुरखों को किया स्मरण,मनाया दीपावली मिलन*
*सेनानियों,स्व रामचरण को किया नमन*
*30 नवंबर को होगा भव्य प्रांतीय सम्मेलन*
*बिलासपुर । ( वायरलेस न्यूज) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में एक साथ प्रतिमाह प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे मनाये जाने वाले सेनानियों का स्मरण आयोजन के तहत आज 2 नवम्बर माह के प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे बिलासपुर जिले के सेनानी उत्तराधिकारियों ने अपने पुरखों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी राष्ट्रीय जन चेतना के संवाहन विनोबा भावी सेनानी श्रद्धेय स्व. राम चरण साहू जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि भारत को बनाने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों की गाथा वर्तमान पीढ़ी को स्मरण कराने की ज़रूरत है । सरकार हर सम्भव मदद करने को तैय्यार है आप संगठित होकर एक साथ काम करें । उन्होंने संगठन निर्माण के तहत सेनानी स्व राम चरण साहू की बेटी ज़िला अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे को कम समय में अच्छा कार्य करने हेतु बधाई दी । चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया प्रतिमाह प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम कार्यक्रम के तहत नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य आज प्रातः 10 राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानी एवं महान विनोबा भावे सेनानी स्व राम चरण साहू जी के त्याग बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी । यह आयोजन स्थानीय अशोक नगर स्थित डॉ शकुंतला जितपुरे जी के निवास में आयोजित किया गया श्री बाजपेयी ने बतलाया कि 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मेलन बिलासपुर में आयोजित होगा जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी जी,प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल सहित पाँच राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रांत के प्रतिनिधी भाग लेंगे । उपस्थित सभी साथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण,उत्तराधिकारी परिवार जनो को अन्य राज्यों में प्राप्त सुविधाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिये चर्चा विचार विमर्श किया गया नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयास से घोषणा पत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मरण में सेवा सदन एवं पुराने बस स्टेंड से शिव टाकीज रोड में नव निर्मित गार्डन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन लेख एवं नाम पट्टिका लगाना सुनिश्चित करने की घोषणा का सभी उत्तराधिकारियों ने हर्ष ध्वनि से स्वागत किया उन्होंने बतलाया बैठक का यह क्रम प्रतिमाह सेनानियों के निवास में चलता रहेगा सभी साथियों ने एक स्वर से राष्ट्रनिर्माण एवं चरित्रनिर्माण,जन सेवा वृक्षारोपण,शिक्षा,स्वास्थ शिविर में अपनी भूमिका निभाने योजना बनाकर कार्य करने विस्तार से चर्चा की*
*सर्वप्रथम अतिथियों ने सेनानी स्व राम चरण साहू जी की फोटो में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया स्वागत उद्बोधन में ज़िला अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने सबके सहयोग से कार्य करने का संकल्प लेकर प्रांतीय सम्मेलन की तैय्यारी की विस्तार से रूप रेखा रखी उन्होंने बतलाया कि 30 नवंबर को प्रातः 9 बजे जय स्तम्भ में पुष्पांजलि कर,आयोजन स्थल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं सम्मेलन आयोजित होगा बैठक उपरांत शाहिद रैली निकाल कर श्रद्धांजलि दी जाएँगी। बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व राम चरण साहू की पत्नी वीरांगना श्रीमती राम बाई साहू(90वर्ष) व सभी उपस्थित सदस्यों का रोचना तिलक लगाकर डॉ जितपुरे ने स्वागत किया गया उक्त अवसर पर सेनानी परिवार से सर्वश्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉ शकुंतला जितपुरे,डॉ रश्मि जितपुरे,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ शिवनाथ श्रीवास,योगेश तिवारी,हर्ष मिश्रा,हनी शुक्ला,श्रीमती निवेदिता सरकार,सोनम साहू,जनक दुलारी साहू,संजय कुमार तिवारी,चित्रलेखा क़ांसकार,राम बाबू साहू,राज कुमार साहू,शरद कुमार साहू,,शिव कुमारी यादव,किशन यादव,राम नारायण पटेल,हेमश्री चौधरी,काव्या चौधरी,आकृति साहू सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं आभार डॉ रश्मि जितपुरे ने व्यक्त किया ।अंत में सभी उत्तराधिकारियों दीपावली मिलन कर छ्त्तीसगढिया जल पान आनंद प्राप्त कर सभा विसर्जित हुई अब अगली बैठक 30 नवंबर को प्रांतीय सम्मेलन स्वरूप सम्पन्न होगी*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

