62 वां निशुल्क शल्य शिविर का
जिला अस्पताल में समापन
22 विकलांगों को मिले कैलिपर्स
—————————————–
बिलासपुर/( वायरलेस न्यूज) अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का 62वां निशुल्क विकलांग शल्य शिविर का समापन जिला अस्पताल बिलासपुर में आज हुआ।यह शिविर 23 से 30 अगस्त को डॉ.राधेश्याम- गायत्री देवी अग्रवाल( नालोटिया) परिवार द्वारा स्व. मांगीबाई – स्व. उदयलाल जी की स्मृति में जिला अस्पताल में प्रारंभ हुआ।इसमें 22 विकलांग जनों की शल्य क्रिया की गई।
आज उन सभी 22 शल्य क्रिया का डॉ.अजय पंड्या के मार्गदर्शन में पैरामेडिकल स्टाफ महेश पटेल , दुर्गा यादव सहित जिला अस्पताल के चिकित्सा सहायकों द्वारा प्लास्टर हटाकर फिजियोथैरेपी दी गई।.
जिला प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा विकलांग जनों को कैलीपर्स उपलब्ध कराए गए। इसमें प्रमुख रूप से संयुक्त संचालक टी. पी. भावे पूरे समय उपस्थित रहे हैं। विकलांग जनों को कैलीपर्स पहनाकर चलाया गय।
अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.विनय कुमार पाठक एवं राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल तथा संगठन मंत्री डी.पी. गुप्ता एवं राजेश पांडेय, प्रोफेसर बीएल गोयल ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि यह शिविर अत्यंत सफल उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध हुआ है।आगे भी इस तरह के और शिविर लगाए जाने की योजना है।
इस अवसर पर आर. के. गेंदले, मुरारीलाल परमार, जानकीलाल विश्वकर्मा, अनिल लछुका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी दिव्यांगजन जिनका ऑपरेशन हुआ था, हंसी खुशी अपने-अपने कैलीपर्स को प्राप्त करके प्रसन्न मुद्रा में घर को रवाना हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

