बिलासपुर (वायरलेस न्यूज: 04 नवम्बर, 2025)
आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की एक अप्रत्याशित घटना घटी । इस घटना में 6 व्यक्तियों की मृत्यु (casualties) तथा 5 यात्री घायल हुए हैं, जिनका समुचित उपचार नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है ।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य त्वरित तरीके से संपादित करने संबंधी निर्देश दिए। रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख तथा सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख के मुआवजे की घोषणा की है। मुआवजा राशि का वितरण दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम द्वारा विभिन्न अस्पताल में जाकर किया गया।
प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है, मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।
रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । रेलवे के वरिष्ठगण अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।
इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —
*आपातकालीन संपर्क:*
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

