छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठवें राउंड में ब्लास्टर, लायंस, ब्रह्मविद, चैलेंजेस और पैंथर्स की शानदार जीत
10 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा
रायपुर,( वायरलेस न्यूज 4 नवंबर 2025:) वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठे राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन के पहले मुकाबले में स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए बॉर्नियो कैपिटल्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए दोनों गोल काशी राम ने क्रमशः 24वें और 44वें मिनट में किए।
दूसरे मुकाबले में सराफत लायंस ने विला एफ.सी. को 3–1 से पराजित किया। सराफत लायंस की ओर से राजेश साहू (7’), प्रणय ध्रुव (19’) और आशुतोष (33’) ने गोल दागे, जबकि विला एफ.सी. की ओर से एकमात्र गोल सागर (42’) ने किया।
तीसरे मैच में ब्रह्मविद एफ.सी. ने कड़े मुकाबले में फिल्स फाइटर बिलासपुर को 2–1 से मात दी। फिल्स फाइटर की ओर से आयुष (7’) ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन ब्रह्मविद एफ.सी. के अरुण (21’) और भोले (40’) के गोलों ने मैच का रुख पलट दिया।
चौथे मुकाबले में नरेश चैलेंजेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन्फिनिटी टाइगर्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए शमशेर (39’) और सौरव (49’) ने गोल किए।
पांचवें और अंतिम मैच में मैट्स पैंथर्स ने जेएसएफ क्लब पर 3–1 की जीत दर्ज की। जेएसएफ क्लब की ओर से प्रथम (7’) ने गोल किया, जबकि मैट्स पैंथर्स के लिए नितेश (22’), आशीष (29’) और विशाल (38’) ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
शनिवार 8 नवंबर को एक क्वालीफायर एवं एक एलिमिनेटर मैच होंगे, 9 नवंबर को एक इंटरनेशन खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच के साथ एक दूसरे राउंड का क्वालीफायर मैच होगा। टूर्नामेंट का समापन 10 नवंबर सोमवार को महिला वर्ग की सीनियर टीमों के मध्य एक मैत्री के साथ फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

