कुर्ला एक्सप्रेस से एक भगोड़ा आरोपी (बांग्लादेशी नागरिक) को दुर्ग स्टेशन में आर पी एफ ने पकड़ा
घटना का संक्षिप्त विवरण •
7/10/2025 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर से सूचना मिला था कि गाड़ी संख्या 18029 कुर्ला एक्सप्रेस के जनरल कोच में नवी मुंबई रबाले पोलीस ठाणे CR. NO. 245/25 पासपोर्ट एक्ट सेक्शन 03(a),06 (ए), फॉरेनर्स एक्ट सेक्शन 14 (a) 14 (b) का आरोपी भागा हुआ है उसे पकड़ना है।
• सूचना के आधार पर पोस्ट प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक के वर्मा बल सदस्यो एवं जीआरपी दुर्ग के अधिकारी व स्टाफ के साथ उक्त गाड़ी को पीएफ नंबर 05 पर समय 18:12 बजे आने पर सभी कोच को मिलकर चेक किया गया।
• उक्त आरोपी स्लीपर में बैठा मिला जिसे पहचान पश्चात दुर्ग जीआरपी चौकी में लेकर आए।
• पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अजमीर अलामीन शेख , पिता अलामिन शेख, उम्र 19 वर्ष पता ग्राम बूढ़ी खाली, थाना कालिया, जिला नोडल (बांग्लादेश) बताया।
• उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं पाया गया ।
• उक्त आरोपी को जीआरपी चौकी दुर्ग के अभिरक्षा में रखा गया है।
• आरोपी की जानकारी संबंधित थाने को सूचित किया गया है।
• मुंबई पुलिस की टीम 8/11/2025 को मुंबई से रायपुर एयरपोर्ट फिर दुर्ग स्टेशन पहुंची।
• उनके दुर्ग आने के पश्चात काग़ज़ी कार्यवाही कर मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक और स्टाफ को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द की गई।
• सक्षम न्यायालय मुंबई द्वारा उक्त बांग्लादेशी नागरिक को वापस बांग्लादेश भेजने हेतु दिनांक 27/10/2025 को आदेश दिया जा चुका है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

