यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर इकाई के सदस्य चन्दन समझदार ने
*64 की उम्र में 250000 km की साइकिल यात्रा पूरी की*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) गोल बाजार में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने यात्रा पूरी करने पर समझदार जी का स्वागत किया।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य यह यात्रा चंदन समझदार जी ने फरवरी 2025 में बिलासपुर से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी
यह यात्रा 10 माह में नॉर्थ ईस्ट 7 सिस्टर 1 ब्रदर की सोलो यात्रा थी।
*शिनाह इथान* की उपाधि प्राप्त श्री चंदन 7 बार के सूडो कराते साउथ एशियन चैंपियन रह चुके है ।
इस दौरान तेज गर्मी एवं तेज बारिश की कठिनाइयां में भी उनकी यात्रा चलती रही वे सुदूर पहाड़ों में दुर्गम क्षेत्रों के अनुभव इन्हें प्रेरित करते रहे ।
विपरीत परिस्थितियों में भी नागालैंड , अरुणाचल मिजोरम जैसी जगहों के ट्राइब्स के बसाहटो में इन्होंने कई दिन बिताए है।
इसके पूर्व 2022 में 40 दिन में 4500 km की नेपाल यात्रा कर चुके है।
इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ भास्कर चौरसिया,महेश दुबे , मोहित बाजपेई, अजय गुप्ता जी,नीरज पांडे शैलेश शुक्ला, मुरारी दुबे, आशीष खंडेलवाल, मंसूर खान आदि उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

