🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नींद न आने पर हर बार Melatonin लेना सेहत से खिलवाड़ का डॉ ह्रदयेश कुमार

On: November 10, 2025 11:35 AM

नींद न आने पर हर बार Melatonin लेना सेहत से खिलवाड़ का
डॉ ह्रदयेश कुमार

(वायरलेस न्यूज नेटवर्क) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष पहल करते हुए लोगों को जागरूक अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं
आजकल नींद न आने की समस्या आम है भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, और अनियमित दिनचर्या ने लोगों की नींद छीन ली है। ऐसे में, बहुत से लोग मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स को आसान समाधान मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप इन्हें लंबे समय तक लेते रहें, तो आप की सेहत (Melatonin Side Effects) पड़ सकता है
मेलाटोनिन नेचुरली बनने वाला स्लीप हार्मोन है।
आजकल कई लोग इसके सप्लीमेंट लेने लगे हैं।
इसके साइड इफेक्ट्स पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
Melatonin हार्मोन आजकल नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक आम समाधान बन गया है। बाजार में यह गोलियों या गमीज के रूप में आसानी से उपलब्ध है और कई लोग इसे डॉक्टर की सलाह के बिना ही नियमित रूप से ले रहे हैं तो आप अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं
हमारा शरीर एक प्राकृतिक ‘घड़ी’ पर काम करता है, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह ताल हमें बताती है कि कब जागना है और कब सोना है।
जब आप हर रात बाहर से मेलैटोनिन लेते हैं, तो आपका ब्रेन धीरे-धीरे खुद का मेलैटोनिन बनाना कम कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसे लगता है कि ‘काम तो सप्लीमेंट कर रहा है।
आपको बिना सप्लीमेंट लिए नींद आने में मुश्किल होने लगती है।
आपकी प्राकृतिक नींद की ताल (Natural Sleep Rhythm) गड़बड़ा सकती है
कुछ लोग जब मेलैटोनिन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं, तो उन्हें कुछ असुविधाएं महसूस होती हैं जागने के बाद भी आलस या भारीपन महसूस हो सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल से शरीर के हार्मोन में असंतुलन होने की भी संभावना रहती है।
मेलैटोनिन लेने से ज्यादा जरूरी है अपनी नींद की आदतों को सुधारना। अच्छी नींद के लिए ये तीन चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं रोज रात को एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं।
स्क्रीन से दूरी: सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी से दूर रहें स्ट्रेस मैनेजमेंट: अपने तनाव को नियंत्रित करने के तरीके खोजें
अगर आपको Chronic Insomnia है या नींद की कोई गंभीर समस्या है, तो खुद से लंबे समय तक मेलैटोनिन लेते रहने के बजाय, डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए बिना डॉक्टर के कोई भी दवाई नहीं लेना चाहिए

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment