*डी.पी. स्कूल में आयुष्मान शिविर का हो रहा संचालन*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा मे स्वास्थ्य विभाग की ओर से PMJAY योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निशुल्क शिविर का संचालन किया जा रहा है! जिसमें HWC भकुर्रा नवापारा से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO मनीषा घृतलहरे जी द्वारा विद्यालय के बच्चों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहे है! हमारे विद्यालय में 1600 विद्यार्थी है जिसमें से अधिकतर विद्यार्थियों के पास या आयुष्मान कार्ड नहीं है वह इस शिविर का लाभ ले रहे हैं!शिविर के सफल संचालन में प्राचार्य श्री रामजी राजपूत के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है साथ ही साथ विद्यार्थियों को इनका लाभ बताएं जैसे की
*मुख्य लाभ*
₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज: प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस और पेपरलेस इलाज मिलता है।
पूरे भारत में उपचार: कार्डधारक भारत के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।
विभिन्न बीमारियों का कवरेज: इसमें कैंसर, हृदय रोग, गुर्दा रोग, और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है,
अस्पताल में भर्ती के बाद की देखभाल: योजना के तहत अस्पताल से छुट्टी के बाद की देखभाल (15 दिन तक) और उससे संबंधित दवाओं का खर्च भी कवर होता है।
अस्पताल में भर्ती से पहले के खर्चों का कवर: अस्पताल में भर्ती होने से पहले के खर्चों को भी कवर किया जाता है (3 दिन तक)।
विद्यार्थी को यह भी जानकारी दिया गया कि यह शिविर दिनांक 11/11/2025 दिन मंगलवार तक संचालित होंगी! शिविर मे समर अवस्थी, भीषम जायसवाल, सरवन पटेल मोतीलाल पहाड़ी, आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

