बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 14 नवंबर,शुक्रवार)
बिहार राज्य की जनता बिहारवासियों द्वारा एनडीए को प्रचंड जनादेश बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर लगी है। विगत 11 सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को जंगल राज के अंधेरे से बाहर निकलने का काम किया है 14 नवंबर का जनादेश विकसित बिहार के संकल्प के लिए है।
बिहार की जनता का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैशियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है, वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वाले राजनीति के दलों को जनता का करारा जवाब है।
बिहार की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है बल्कि पूरे देश के जनता जनार्दन का यह मूड बता रहा है की मतदाता सूची का शुद्धीकरण अनिवार्य है इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है शायद इसलिए आज राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में आखिरी पायदान पर कांग्रेस आ गई है,
बिहार की जीत विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है जंगल राज और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आए उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा जनता अब सिर्फ और सिर्फ पॉलिटिक्स परफॉर्मेंस के आधार पर जनादेश देना चाहती है जो आज का रिजल्ट बता रहा है
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं नीतीश कुमार जी साथ ही लाखों कार्यकर्ता के अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बुथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बीजेपी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं,
जनता ने बता दिया जंगल राज नहीं चाहिए सुशासन की सरकार चाहिए। कांग्रेस हमेशा नेगेटिव पॉलिटिक्स करते आ रही है और आज
भी देश में नेगेटिव वातावरण कांग्रेस नेताओं के द्वारा बनाए जाने के कारण कांग्रेस का यह हस्र हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

