स्वदेशी मेला आज से, एक सप्ताह तक दिखेगी देशी हुनर और संस्कृति की झलक
उपमुख्यमंत्री साव करेंगे मेले का उद्धाटन
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में 14 से 20 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में बच्चों, युवाओं व बड़ों के लिए प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला व व्यंजन के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
मेला का उद्घाटन 14 नवंबर शुक्रवार को शाम 7 बजे होगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी और सभापति विनोद सोनी, उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी
मेला में शिशु वेशभूषा, रंगभरी, चित्रकला, समूह नृत्य, व्यंजन, मेहंदी, रंगोली, वॉइस ऑफ बिलासपुर, रैंप वॉक और कथक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

