*जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने शासन प्रशासन से की ग्राम पंचायतों को मूलभूत एवं वित्त आयोग की राशि जारी करने की मांग। कहा- नवनिर्वाचित सरपंच विकास राशि न मिलने से हो गए लाचार*
*कोरबा:- ( वायरलेस न्यूज) जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 19 से निर्वाचित जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने ग्राम पंचायतों को विकास राशि जारी नही किए जाने के मामले को लेकर शासन प्रशासन को ध्यानकृष्ट कराया है। तथा मूलभूत व वित्त आयोग की राशि अविलंब जारी किये जाने ने मांग की है। उन्होंने कहा है कि गत पंचायत आम चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही पंचायतों को मूलभूत व वित्त आयोग की राशि न देकर उन्हें मजबूर तथा अधिकार विहीन रखा गया है।
वर्ष 2025- 26 में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 9 महीने बीत चुके है लेकिन पंचायतों को बुनियादी जरूरतों एवं विकास कार्यों के लिए मिलने वाली मूलभूत व वित्त आयोग की राशि नही दी जाने से पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह से चरमरा गया है। जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने कहा है कि ग्राम पंचायतों को ग्राम विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए मुलभुत और वित्त आयोग के तहत जनसंख्या के अनुपात में राशि जारी की जाती है किंतु विकास के लिए समय पर राशि न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पुर्ण रुपेण रुक सा गया है। राज्य व केंद्र से मिलने वाले टाइड- अनटाइड सहित मूलभूत फंड की राशि सरपंच निर्वाचित होने के 09 माह बाद भी पंचायतों को नही दी गई है। ग्रामीणों ने बड़ी उम्मीद से अपने- अपने गांवों में जनप्रतिनिधियों को चुना है। पंचायतों में बिते बरसात के बाद सड़कें उबड़-खाबड़ है तो वहीं नालीयों में गंदगी भरा हुआ है।गली- मोहल्लों में रोशनी व्यवस्था बेहाल है, गांवों में स्वच्छता का अभाव देखा जा सकता है, बोर मशीन खराब होने से पेयजल समस्या जैसे कई मूलभूत समस्यएं विद्यमान हैं। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए फंड की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में पंचायत के विकास बिना राज्य का सम्पूर्ण विकास संभव नही है। जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने जिले की ग्राम पंचायतों को अविलंब टाइड- अनटाइड सहित मूलभूत की राशि जारी करने की अपील की है। ताकि गांवों का विकास सुनिश्चित हो सके और ठप्प पड़े कार्यों को गति मिल सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 11, 2026रेलवे सुरक्षा बल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को रायपुर में भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की झलक,उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक
बिलासपुरOctober 10, 2026प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुरOctober 10, 2026सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगानगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

