🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पाॅवर कंपनी का सैप सिस्टम अपग्रेडेशन हेतु रहेगा बंद मोर बिजली एप-आनलाईन सेवाएं नहीं रहेगी उपलब्ध

On: April 6, 2021 2:36 PM

रायपुर, (वायरलेस न्यूज़ 6 अप्रैल 21) छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सेवा-सुविधा में विस्तार हेतु सिस्टम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। सैप सिस्टम, मोर बिजली एप एवं सेन्ट्रल काॅल सेन्टर जैसी सुविधाएं सभी श्रेणी के पाॅवर कन्ज्यूमर के हित में कंपनी द्वारा संचालित की जा रही हैं। समय-समय पर नई तकनीकी के विकास के साथ इन सुविधाओं का अपगे्रडेशन आवश्यक होता है। ऐसी आवश्यकता के अनुरूप पाॅवर डिस्टीब्यूशन कंपनी के सैप सिस्टम को अपग्रेडेशन करने का निर्णय लिया गया है, लिये गये निर्णय के अनुपालन में शुक्रवार 9 अप्रैल की रात्रि 12 बजे के बाद से सैप सिस्टम को शटडाउन में लिया जायेगा। शटडाउन रखकर सैप सिस्टम के अपगे्रडेशन का कार्य 16 अपै्रल शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक चलेगा। उक्त जानकारी पाॅवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री विजय मिश्रा ने दी।
आगे एजीएम श्री मिश्रा ने बताया कि पाॅवर कंपनी के एनर्जी इंफोटेक सेन्टर के कार्यपालक निदेशक द्वारा सैप सिस्टम के संचालन बंद रहने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उक्त आदेश में उल्लेखित किया गया है कि सैप सिस्टम को अपगे्रडेशन के लिए शटडाउन करने पर ‘मोर बिजली मोबाइल एप‘ तथा पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइड में उपलब्ध आॅनलाईन बिजली भुगतान सहित सभी प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान सेन्ट्रल काल सेन्टर का टेलीफोन नंबर 1912 की सेवाएं भी आंशिक रूप से बाधित रहेगी। अपगे्रडेशन गतिविधि के दौरान बिजली उपभोक्तागण एटीपी काउन्टर के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment