*छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने उदबोधन में कहा अपने माता पिता भाई बहनों का सम्मान करना ही स्वदेशी का पहला कदम है।
*स्वदेशी मेला
अपने लोकल कारीगरों को जो मंच प्रदान करता है जिससे वे सीधे अपनी वस्तुओं को ग्राहकों को उपलब्ध करा पाते है। -केदार कश्यप*
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले के अंतिम दिवस गुरुवार को केश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं, युवतियों एवं मूक-बधिर बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
इस समय अवधि में सभी प्रतियोगियों ने विविध् तरह के जूड़े सजाए। इसमें इंगेजमेंट ब्राइडल हेयर स्टाइल, दुल्हन चोटी, इण्डियन जूड़े, हॉफ सागर चोटी सहित अन्य स्टाइलिश जूड़े शामिल रहे। सभी जूड़े व चोटियों को फूल, कलर फूल पिन, फीते, मोतियों से आकर्षक ढंग से डेकोरेट किया गया था।
मूक-बधिर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
केश सज्जा स्पर्धा में 4 मूक-बधिर बच्चों ने भाग लेकर विविध् तरह की चोटिया बनाई।
*समापन पर मेले में उमड़ी भीड़*
मेले के समापन पर लोगों की भारी भीड़ रही। सभी जमकर खरीददारी करने में लीन रहे। कुछ खाने-पीने में मशुल रहे तो बच्चे झूले का आनंद लेते रहे। मेले को लेकर सभी में काफी उत्साह दिख रहा था। बताया गया कि मेले का आनंद लेने शहर सहित दूर-दूर से लोग आए और देर रात तक घूमते रहे।
आज के अतिथि
●माननीय केदार कश्यप (मुख्य अतिथि)
● माननीय बृजमोहन अग्रवाल
● सुशांत शुक्ला
●रूप सायसलाम
●लखन लाल साहू
● आशीष जायसवाल
● बबलू खंडेलवाल
●मनोज भंडारी
ने मंच को सुशोभित किया ।
मेला संयोजक गुलशन ऋषि
सह संयोजक डॉ देवेंद्र कौशिक, दीप्ति बाजपेयी, ज्योतिंद्र उपाध्याय
स्वागत समिति अध्यक्ष प्रवीण झा
स्वागत समिति सचिव
कमल सोनी
लता गुप्ता, अरुणा दीक्षित, सुमित्र गुप्ता,
प्रफुल्ल शर्मा, गोपाल शर्मा,डॉ ललित मखीजा, डॉ सुशील श्रीवास्तव, सुब्रत चाकी, जी आर जगत, जयेश पांचाल, सहित स्वदेशी मेला समिति के सदस्य
आज मंच संचालन भृगु अवस्थी ने किया।
सभी प्रायोजकों आगुन्तको एवं सहभागियों का आभार -डॉ नीता श्रीवास्तव ने
दिया।
कलम सोनी ने स्वदेसी मेला 2025 के अधिकृत समापन की घोषणा की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

