अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर निगम रायपुर का साइंस कालेज चौपाटी को हटाना जनभावना के विपरीत – भगवानू*

On: November 22, 2025 5:29 PM
Follow Us:

*साइंस कालेज चौपाटी को हटाना जनभावना के विपरीत – भगवानू*

रायपुर, छत्तीसगढ़, ( वायरलेस न्यूज दिनांक 22/11/2025) । – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने सरकार द्वारा साइंस कालेज चौपाटी को हटाने के निर्णय को जनभावनाओं के विपरीत और अविवेकपूर्ण निर्णय बताया ।

उन्होंने कहा राजधानी रायपुर एक महानगर के रूप में तेजी से विकास कर रहा है और देश के अन्य बड़े शहरों की तरह यहाँ सार्वजनिक स्थलों एवं मनोरंजन केंद्रों का होना अत्यंत आवश्यक है। रायपुर में गिनती के ही चौपाटी हैं, जिनमें साइंस कालेज चौपाटी एक प्रमुख स्थल है। यह चौपाटी शहर के एजुकेशन हब के केंद्र में स्थित है, जहाँ आस-पास यूनिवर्सिटी, एनआईटी, साइंस कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हैं। इस कारण यह स्थान छात्र-छात्राओं के लिए एक सुविधाजनक और लोकप्रिय मिलन-स्थल बना हुआ था।

उन्होंने कहा कि इस चौपाटी का लाभ न केवल छात्रों बल्कि पूरे रायपुर शहर के लोग उठाते थे। शाम के समय यहाँ का नजारा और माहौल लोगों के आकर्षण का केंद्र होता था। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सार्वजनिक परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था, जिसे अब वर्तमान सरकार द्वारा बिना किसी ठोस कारण के उजाड़ा जा रहा है। यह कदम जनता की भावनाओं और हितों को अनदेखा करने के समान है।

उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि इस चौपाटी के कारण कई लोगों को रोजगार प्राप्त था, जो अब छिनने जा रहा है। वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में रोजगार का सृजन एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में एक स्थापित और शांतिपूर्ण व्यवस्था को उजाड़ना गैर-जिम्मेदराना और अनुचित है।

उन्होंने सरकार से माँग किया है जनभावना का सम्मान करते हुए इस गलत निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और जनहित में साइंस कालेज चौपाटी को हटाने के निर्णय को वापस लेना चाहिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment