शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए विशेष अभियान — आवश्यकतानुसार निशुल्क चश्मे भी कराए जा रहे हैं उपलब्ध — जिला प्रशासन के सामंजस्य एवं मार्गदर्शन में चलाया जा रहा अभियान

मंगलवार को अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने किया। इस अवसर पर श्री बंद्योपाध्याय ने बताया कि कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी ने बच्चों में बढ़ती आंखों की समस्या के निदान की दिशा में पहल की थी। इस विषय पर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा दृष्टि अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि अब तक तकरीबन 1500 बच्चों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 300 से अधिक बच्चों को आवश्यकता अनुसार चश्मा भी प्रदान किया गया है। अभियान लगातार जारी है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को लाभांन्वित करना है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान किरोड़ीमल नगर के वरिष्ठ नागरिक विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, राजकिशोर सिंह, मोहम्मद इकबाल, शाला की प्राचार्य श्रीमती एमकेरकेट्टा, जिंदल स्टील के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज, सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक—शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जिंदल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। ओ.पी. जिंदल छात्रवृत्ति, सावित्री देवी जिंदल छात्रवृत्ति और यशस्वी योजना जैसी पहलें पहले से ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी श्रृंखला में दृष्टि अभियान बच्चों की आंखों की सेहत सुधारने की दिशा में फाउंडेशन की एक और सार्थक पहल है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांव–गांव में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें फोर्टिस–ओ.पी. जिंदल अस्पताल के चिकित्सक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

