आदिवासी विरोधी है भाजपा सरकार – अमित जोगी
लाठी के दम पर आदिवासियों को दबाना चाहती है सरकार – अमित जोगी
रायपुर (वायरलेस न्यूज 16/12/2025) । किरंदुल/बस्तर/ रायपुर, छत्तीसगढ़। बस्तर की बेटियों पर किरंदुल में आज हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना के संबंध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने गहरा क्षोभ और आक्रोश व्यक्त किया है। यह घटना न केवल मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि सत्ता की संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था प्रबंधन की घोर विफलता का नंगा चेहरा भी है।
उन्होंने कहा शांतिपूर्ण रैली में टेलिंग डैम से विस्थापन, पुनर्वास, और पर्यावरणीय सुरक्षा जैसी संवैधानिक मांगों को लेकर एकत्र हुईं निहत्थी महिलाओं पर सशस्त्र पुरुष सुरक्षा गार्डों द्वारा किया गया यह हमला राज्य सरकार की जन-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। मौके पर महिला पुलिस की अनुपस्थिति, पर्याप्त बल का अभाव और संवेदनशीलता की पूर्ण कमी इस घटना को और भी अधिक घृणित बनाती है।
उन्होंने कहा इस हमले में महिलाओं की साड़ियाँ-ब्लाउज फटे, उनकी चूड़ियाँ टूटीं और कई महिलाओं को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं।
अमित जोगी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक मौखिक माफी इस अत्याचार के लिए पर्याप्त नहीं है। हमारी स्पष्ट मांगें हैं:
1. इस पूरे प्रकरण की न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तत्काल निष्पक्ष जाँच हो।
2. हमले में शामिल सभी सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए।
3. घायल महिलाओं के उपचार का पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करे और उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
4. टेलिंग डैम से विस्थापित लोगों की मूलभूत मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
जोगी ने दृढ़ता से कहा, “बस्तर डरने वाला नहीं है और न ही झुकने वाला है। मैं और हमारी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बस्तर की जनता—विशेषकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा—के लिए यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। यह संघर्ष रुकेगा नहीं, न्याय होकर रहेगा।”
हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस अमानवीय घटना के विरुद्ध आवाज बुलंद करें और न्याय की मांग के साथ हमारा साथ दें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

