*ऋषभ बने भाजयुमो जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष*
*संगठन में सक्रियता का मिला परिणाम*
*भाजपा संगठन में नव गठित बिलासपुर ग्रामीण जिला के प्रथम अध्यक्ष बने ऋषभ*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने अपने प्रदेश टीम एवं 23 जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें बिलासपुर ग्रामीण जिले से ऋषभ चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।इससे पूर्व वे बेलतरा शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष थे।विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुवात करने वाले ऋषभ पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक एवं संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सीएमडी महाविद्यालय के निर्वाचित उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
लगातार संगठन सक्रियता का परिणाम उन्हें मिला है।
इस अवसर पर संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ता मूलक पार्टी है जहां कार्यकर्ता के मेहनत प्रतिफल पार्टी द्वारा दिया जाता है
पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए मै अपने शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।युवा मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर काम करके आगामी विधानसभा चुनाव में ग्रामीण जिला अंतर्गत समस्त तीन विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।उनकी नियुक्ति पर समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

