वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीआई सुंमत साहु और टीम को नगद पुरस्कार दिया
बिलासपुर। ( वायरलैस न्यूज) गुरुवार दिनांक 18 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही और अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों पर नकेल कसने और अपराध पंजीबद्ध के उन्हें न्यायालय में पेश कर अपराधियों को सजा दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के आदेश दिए।
सिविल लाइन थाना बिलासपुर का
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु रात्रि अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के क्रम में सीसीटीएनएस कक्ष में सीसीटीएनएस ऑपरेटर से प्रणाली अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड संधारण एवं अद्यतन की जांच की गई।
रीडर शाखा में पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।
विवेचक कक्ष में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पुराने लंबित अपराधों की केस डायरी का अवलोकन कर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान उप निरीक्षक अमृत साहू द्वारा वर्ष 2024 के पूर्व से लंबित 13 प्रकरणों का निराकरण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू एवं वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत द्वारा पूर्व से लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भी कैश रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
निरीक्षण के दौरान मालखाना प्रभारी द्वारा जप्त माल का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नियमसम्मत संधारण संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। हालिया अवधि मे आर्म्स एक्ट के अंतर्गत – 01 प्रकरण
• धारा 170 बीएनएस – 08 प्रकरण
• धारा 126 एवं 135(3) बीएनएस – 105 प्रकरण
• धारा 128 बीएनएस – 02 प्रकरण
• धारा 129 बीएनएस – 02 प्रकरण
कुल 32 प्रकरणों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं तथा 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
इसके अतिरिक्त विगत 03 दिवसों में 20 गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है, जिनमें चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा जेल से रिहा होने के पश्चात पुनः आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी भी शामिल हैं।
इस प्रभावी एवं सतत कार्यवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

