रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों/स्टेशनों में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में 0 7 मानव तस्करों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर( वायरलेस न्यूज 19 दिसम्बर’ 2025)
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा ट्रेनों/स्टेशनों में मानव तस्करी की रोकथाम और मानव जीवन को बचाने हेतु ऑपरेशन “AAHT” के तहत अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा छत्तीसगढ़ बचपन बचाओं आदोलन (BBA) केा कोऑर्डिनेटर, श्री विपिन ठाकुर एवं सहायक प्रोग्राम ऑफिसर, श्री आशीष कुमार एवं CWC (Child Welfare Committee) से लगातार समन्वय बनाकर बंगाल, आसाम एवं उड़ीसा राज्य से आने वाली गाड़ियॉ जो बड़े शहरों की ओर जाती है, उन्हें लगातार चेक किया जा रहा है । जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष-2025 में गाड़ी सं. 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-मुबंई मेल, 20807 हीराकुण्ड एक्सप्रेस एवं दुर्ग स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा 7 मानव तस्करों (2 महिला एवं 5 पुरूष) को गिरफ्तार कर संबंधित एजेंसी के माध्यम से विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है । इस अभियान के दौरान इस वर्ष 12 लोगों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया गया है । यह अभियान लगातार जारी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

