*वैभव गुप्ता बने भाजयुमो बिलासपुर शहर के अध्यक्ष*
*संगठन में सक्रियता का मिला परिणाम*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने अपने प्रदेश टीम की घोषणा की जिसमें बिलासपुर शहर से युवा मोर्चा की कमान वैभव गुप्ता को अध्यक्ष बनाकर सौंपी गई है। श्री वैभव गुप्ता शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं।
वैभव गुप्ता इससे पूर्व बूथ अध्यक्ष से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल में महामंत्री थे। संगठन में लम्बे समय से सक्रियता के कारण प्रमोट किया गया है। गुप्ता की नियुक्ति से शहर क्षेत्र में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। गुप्ता की नियुक्ति को लेकर शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ता मूलक पार्टी है जहां कार्यकर्ता के मेहनत प्रतिफल पार्टी द्वारा दिया जाता है
पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए मै अपने शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

