●*कोतवाली पुलिस ने लाखों की मांग कर घर में मां और भाई को चाकू लहरा करके डराने वाले युवक को आर्म्स एक्ट में दबोचा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा
*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज 4 दिसंबर) * । थाना कोतवाली पुलिस ने घर में उपद्रव कर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से परिजन दहशत में आ गए थे और जान बचाकर थाने पहुंचना पड़ा।
मामले का विवरण देते हुए बताया गया कि आरोपी सिध्दार्थ मेश्राम उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय फातेलाल मेश्राम उम्र 28 वर्ष निवासी गुजरातीपारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध उसकी मां श्रीमती कौशिल्या मेश्राम (77 वर्ष) ने आज 04 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा सिध्दार्थ शराब का आदी और झगड़ालू प्रवृत्ति का है, जो आए दिन नशापान कर घर में हंगामा करता रहता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। आज दोपहर वह बाजार की ओर से घर पहुंचा और बाहर जाने के लिए सात लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए घर से बाहर निकाल दिया तथा धारदार चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ाया। बड़े बेटे उज्याल मेश्राम के समझाने पर उसे भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लेकर पीछे दौड़ा। किसी तरह जान बचाकर परिजन थाना कोतवाली पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराते हुए पीछे-पीछे थाने तक आ गया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 07/2026 अंतर्गत धारा 119(1), 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए तत्काल आरोपी सिध्दार्थ मेश्राम उर्फ गोलू को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू जप्त किया गया। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

