पॉवर कंपनी का एकमात्र स्माल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट बिलासपुर में
खराब व बंद ट्रांसफार्मर का किया जाता है सुधार कार्य
क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलता है, इसका त्वरित लाभ
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 04 जनवरी 2026) । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड का एकमात्र स्माल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट (एस.टी.आर.यू.) बिलासपुर के तिफरा में स्थित है। इस वर्कषाप में खराब व बंद ट्रांसफार्मरों को डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी के अनुभवी, दक्ष व प्रषिक्षित कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर की गहन जांच पश्चात् उनका सुधार कार्य कर उन्हे उर्जीकरण करते है, जिससे पॉवर कंपनी की आर्थिक बचत होती है।
वितरण कंपनी के डिस्ट्रीब्यूषन ट्रांसफार्मर, सीटी ट्रांसफार्मर को सुधार कर दोबारा उपयोग में लाने का कार्य छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड में एस.टी.एम. डिविजन के अंतर्गत संचालित एस.टी.आर.यू. वर्कषाप में सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता है। यह वर्कषाप तकनीकी दृश्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, जहां ट्रांसफार्मर की जांच एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुधार कार्य कर उन्हे पुनः उर्जीकृत करना है।
अप्रेल 2025 से दिसम्बर 2025 तक स्माल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट (एस.टी.आर.यू.) बिलासपुर में 360 नग डिस्ट्रीब्यूषन ट्रांसफार्मर तथा 38 नग करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) सुधार हेतु लाया गया जिनमें से लगभग 3 करोड 50 लाख लागत के 274 नग डिस्ट्रीब्यूषन ट्रांसफार्मर तथा 30 नग करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) को मरम्मत कर पुनः उर्जीकृत किया गया। भविश्य में 500 नग ट्रांसर्फामर मरम्मत कर उर्जीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संबंध में बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के.अम्बस्ट ने बताया कि इस यूनिट से न केवल कंपनी की उल्लेखनीय आर्थिक बचत हुई है, बल्कि ट्रांसफार्मरों की त्वरित आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं अनवरत विद्युत व्यवस्था षीघ्रता से किया जा सका है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

