अचानकमार टाइगर रिजर्व फायरिंग मामला: डिप्टी डायरेक्टर को हटाने की उठी
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) में हुई फायरिंग की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना दिसंबर के अंतिम सप्ताह की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो सामने आने के बावजूद एटीआर प्रबंधन लंबे समय तक चुप्पी साधे रहा।

मामला तब सुर्खियों में आया जब वन मुख्यालय से दबाव बना। इसके बाद प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चौथा आरोपी अब भी फरार है। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी एक भाजपा नेता का बेटा है, जिसके चलते कार्रवाई में राजनीतिक दबाव के आरोप भी लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च वारंट जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद एटीआर प्रबंधन उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सका है। इससे वन विभाग की निष्पक्षता और सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय वन मंत्री और राज्य वन मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने एटीआर के डिप्टी डायरेक्टर यू आर गणेश को हटाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि सुरही रेंज रसूखदार लोगों के लिए टाइगर रिजर्व में प्रवेश का आसान रास्ता बन चुकी है, जहां न तो बैरियर पर सख्ती है और न ही नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अचानकमार जैसे संवेदनशील टाइगर रिजर्व में वन्यजीव वास्तव में सुरक्षित हैं, या फिर रसूख और दबाव के आगे कानून कमजोर पड़ रहा है। पूरे प्रदेश की नजरें अब इस मामले में होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न

