कोटा के सी एस आर कॉलेज में डिस्ट्रिक्ट वूमेन कराते एसोसिएशन बिलासपुर के द्वारा छात्राओं के आत्मरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस कराटे प्रशिक्षण का सेमिनार
कोटा (वायरलेस न्यूज) सात दिवसीय आवासीय कराते प्रशिक्षण सेमिनार दिनांक 18 मई 2026 से 25 मई तक सी एस आर कॉलेज पीपर तराई कोटा में आयोजित किया गया था
जिसमें मुख्य रूप से जिला बिलासपुर गोरिल्ला पिंड मरवाई मुंगेली कोरबा के 260 छात्राएं सहभागी रही सेमिनार में वरिष्ठ कोच श्री अशोक वर्मा एवं सहायक प्रशिक्षक रसीद वारिस शिवानी यादव संध्या शालू के द्वारा आत्मरक्षा के तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया जिसका आज समापन कार्यक्रम किया गया समापन कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्री विष्णु अग्रवाल ,जिला कब्बडी संघ के अध्यक्ष श्री जीवन मिश्रा ,श्री श्रीधर गुप्ता और वॉली बॉल के नेशनल कोच सी एस आर कॉलेज के ऑनर डॉ. रंजीत सिंह पवार ,विक्रम अवार्डी डॉ. यामिनी जायसवाल जी की सम्मानीय उपस्थित रही समापन के अवसर पर कराते फाइट के कुमीते, काटा,मटकी ब्रेकिंग,टाइल्स ब्रेकिंग का प्रदर्शन किया गया। श्री विष्णु अग्रवाल जी के द्वारा कार्यक्रम में सहभागी बालिकाओं को फल वितरण और श्री जीवन मिश्रा जिला अध्यक्ष कब्बडी संघ के द्वारा सेमिनार के छात्राओं को भोजन और नाश्ते के लिए 5000 रुपये की नगद सहयोग राशि प्रदाय की गई। कार्यक्रम के आवास की व्यवस्था और अरेंजमेंट डॉ रंगीत पवार जी के द्वारा की गई। अतिथियों के द्वारा भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया एवं बधाई दी गई lऐसे कार्यक्रम खेलों के प्रति जनचेतना जागृत करने के साथ-साथ,आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक रचनात्मक पहल हैं । उद्धगर उद्बोधन और धन्यवाद वादन वरिष्ठ कोच अशोक कुमार वर्मा के द्वारा द गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

