*रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा फायर सेफ्टी ड्राइव*
*ट्रेनों, स्टेशनों एवं यार्डों में विशेष निगरानी, ज्वलनशील सामग्री एवं धूम्रपान पर सख्त कार्रवाई*
बिलासपुर — ( वायरलेस न्यूज मई 2026)
गर्मी के मौसम में आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों, स्टेशनों तथा यार्डों में विशेष फायर सेफ्टी ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यात्री गाड़ियों, यार्डों में खड़ी स्टेबल रैक/कोचों तथा रेलवे परिसरों में व्यापक स्तर पर सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है।
अभियान के अंतर्गत पेन्ट्रीकार, स्टेबल रैक, पार्सल कार्यालयों एवं स्टेशन पार्किंग क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा नियमित जांच की जा रही है तथा यात्रियों को भी फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मंडल एवं जोनल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न स्टेशनों एवं यार्डों का निरीक्षण कर स्टेबल रैक तथा यार्ड से प्लेटफार्म तक आने वाली ट्रेनों की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान फायर सेफ्टी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना को रोका जा सके।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान ट्रेनों में गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक हीटर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन के मामलों में अब तक 23 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें 9 पेन्ट्रीकार मैनेजर/स्टाफ भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले 1,099 व्यक्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री साथ लेकर यात्रा न करें तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान से बचें, जिससे सुरक्षित एवं संरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
*****
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

