बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 07 जनवरी 2026)*
*सतत विकास और पारदर्शी शासन ही सरकार की प्राथमिकता : अमर अग्रवाल*
विधायक अमर अग्रवाल ने बुधवार को बिलासपुर शहर में आयोजित शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक एवं विकासात्मक प्रकृति के 10 से अधिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
दिन की शुरुआत चौकसे कॉलेज, बिलासपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं 25वें सिल्वर जुबली समारोह से हुई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
इसके पश्चात न्यू सर्किट हाउस, मुंगेली नाका में विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकार साथियों को अवगत कराया कि यह योजना ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से नकली जॉब कार्ड, फर्जी मस्टर रोल एवं मजदूरों को आंशिक भुगतान जैसी समस्याओं के समाधान हेतु ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत प्रति परिवार रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है तथा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए लगभग एक-तिहाई कार्य महिलाओं को देना अनिवार्य किया गया है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है, जो ग्रामीण विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी।
दोपहर में विधायक अमर अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 66 स्थित पी.एम.सी. सेजेस शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूतन चौक, सरकण्डा में 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 63, अरविंद नगर में 22 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 60 स्थित कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन, सरकण्डा में 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
अपराह्न में सेजेस आत्मानंद स्कूल, तारबहार में 47.96 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 27 खोली चौक में श्री गुरु तेग बहादुर द्वार के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात शिव मंदिर, शुभम विहार में 260.74 लाख रुपये की लागत से 38 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिससे विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में सुधार होगा।
सांध्यकाल में विधायक अमर अग्रवाल शिव महापुराण कथा में शामिल हुए तथा रात्रि में यश पैलेस में आयोजित श्री रामकथा आयोजन समिति की बैठक में सहभागिता कर आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन

