राष्ट्रीय स्तर पर गठित वन्य प्राणी विशेषज्ञ(हाथी) टीम में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के “मंसूर खान” को शामिल किया गया
बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हाथियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर गठित वन्य प्राणी विशेषज्ञ(हाथी) 16 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के “मंसूर खान” को शामिल किया गया है।
श्री मंसूर खान पिछले लम्बे वर्षों से हाथियों की सुरक्षा पर लगातार कार्य करते आ रहे हैं समय समय पर हाथी प्रभावित श्रेत्रों में ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करते आ रहे हैं ।
श्री मंसूर खान ने हाथियों को लेकर ग्रामीणों के मध्य लगातार कार्य किए हैं उनके कुछ उदाहरण इस तरह है जैसे यदि गांव के नजदीक यदि हाथी घुस आया है तो उसे बिचकाए नहीं बल्कि उनसे दूरी बनाए, हाथी आने की सूचना गांव के मंदिर मस्जिदों से प्रसारित करवाना, गांव में प्रवेश करने वाले ग्रामीणों को जागरूक करना, हाथियों से ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऐसी स्थिति में तत्काल शासन से मिलकर प्रभावित को मुआवाजा दिलवाना, कोटवार के माध्यम से , मोबाइल ग्रुप तैयार कर सूचना एक दूसरे को डालना आदि, हाथियों से बचाव के उपाय, अपने घरों में खाद्य भंडार पर जागरूक करना, सामाजिक राजनैतिक लोगों को जागरुक करना, आदि जैसे अनेक कार्य श्री खान ने किए हैं उसी को आधार बनाकर केंद्र सरकार ने अनुशंसित किया है। इसके पूर्व श्री मंसूर खान छत्तीसगढ़ वन्य प्राणी विशेषज्ञ टीम में शामिल किए जा चुके हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

