खेल सप्ताह का शानदार आगाज
’स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें’
खेलों के आयोजन से होता है टीम भावना का विकास – श्री ए.के. अम्बस्थ
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 20 जनवरी 2026)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 20 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक खेल सप्ताह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.अम्बस्थ एवं कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे ने किया। इस अवसर पर श्री अम्बस्ट ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही खिलाडियों में टीम भावना का भी विकास होता है। श्रीमती कल्पना घाटे ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्युत कर्मियों में अतिरिक्त सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जिससे उनके कार्यक्षमता में वृद्धि भी होती है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का आयोजन 20 से 23 जनवरी तक किया है। इसमें बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कपनी के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट स्पर्धा, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, बाल थ्रो एवं देशभक्ति गीत पर आधारित गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे़, सुश्री स्मिता सूर्यवंशी, श्री गौतम केनार, श्रीमती निवेदिता जायसवाल एवं विभिन्न कार्यालयों के कार्यपालन अभियंता सहित बडी संख्या में पॉवर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

