🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गणतंत्र दिवस के मौके पर दुर्ग आरपीएफ पोस्ट द्वारा सुरक्षा संबंधित सघन चेकिंग अभियान

On: January 25, 2026 5:06 AM

गणतंत्र दिवस के मौके पर दुर्ग पोस्ट द्वारा सुरक्षा संबंधित चेक

दुर्ग ( वायरलेस न्यूज) श्री मुन्नवर ख़ुर्शीद, महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे सू बल, बिलासपुर तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रे सू बल, रायपुर के निर्देशानुसार सहायक सुरक्षा आयुक्त- II रायपुर के नेतृत्व में पोस्ट प्रभारी दुर्ग, बल सदस्य व डॉग स्क्वाड द्वारा दिनांक 23.01.2026 को गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षात्मक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान
* दुर्ग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया/पार्किंग एरिया में खडे वाहनों की चेकिंग की गई।
* मोर्चा को चेक किया गया एवम स्टाफ सतर्क पाया गया।
* मेन गेट पर लगे बैगेज स्कैनर से यात्रियों के सामानों की चेकिंग की गई।
* वेटिंग हाॅल्स मे रुके हुए यात्रियों के सामानों की जांच एच.एच.एम.डी व स्वान के मदद से की गई।
* पार्सल कार्यालय में बुक करने हेतु तथा आवक पार्सल को, पार्सल स्कैनर मशीन द्वारा चेक किया गया।
* स्टेशन परिसर एवम प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामानों की जांच एच.एच.एम.डी व स्वान के मदद से की गई।
* ट्रेन नंबर 08186, 68718, 18201, और 15160 को चेक किया एवं सुरक्षित पास कराया गया।
* CCTV के माध्यम से स्टेशन परिसर पर सघन निगरानी रखी गई।
* पी.ए सिस्टम एवं लाउड हेलर के द्वारा यात्रियों को जागरूक किया गया।
इस दौरान स्थिति समान्य रही एवं किसी प्रकार का संदिग्ध या अप्रिय वस्तु नहीं होना पाया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment