🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वन अपराध पर सामाजिक बहिष्कार करने वाले फैसले को मुख्यमंत्री ने वापस लिया गलत निर्णय पर अधिकारी बैकफुट पर ,वन्य जीव प्रेमी ने पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया था

On: February 21, 2026 9:19 AM

रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) शिकार तथा वन अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम वन विभाग के अधिकारियो ने वन अपराध पर नकेल कसने जन जागरूकता अभियान चलाकर वन अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार कराने का निर्णय को मुख्यमंत्री ने बेतुका बताते हुए वापस ले लिया है। ज्ञात हो कि वन्यजीव प्रेमी श्री नितिन सिंघवी ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस तरह के निर्णय को गलत बताते हुए वापस लिए जाने का अनुरोध किया था।जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गम्भीरता दिखाते हुए तत्काल वनबल के प्रमुख श्रीनिवास राव को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा और इसी आधार पर मुख्यमंत्री ने गलत निर्णय को वापस लिया।
वन अपराध पर नकेल कसने आयोजित समीक्षा बैठक में वन अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार कराने निर्णय लिया था। समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ ( वन्य प्राणी) श्री अरुण पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी।
वन्य जीव एक्टिविस्ट ने पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया था
वन अपराध पर सामाजिक बहिष्कार करने वाले फैसले को मुख्यमंत्री ने वापस लिया गलत निर्णय पर अधिकारी बैकफुट पर

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment