महाशिवरात्रि पर निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि शिविर का आयोजन जीव ही शिव है सेवा ही धर्म है और सहयोग ही कर्म है नरेन्द्र दुबे आदित्य सेवा संस्थान
कोटा। ( वायरलेस न्यूज) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ, देवाधिदेव महादेव को समर्पित निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य विशेष रूप से उन बुजुर्गों एवं मरीजों के लिए समर्पित रहा, जो दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
यह शिविर डॉ. राम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में गाउट (Gouts), आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, घुटनों एवं अन्य जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं।
इस सेवा कार्य में कोटा के समाजसेवी श्री वेंकट अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रंग नादम, विनोद, हरीश चोबे, राम नारायण यादव अजय अग्रवाल केशव मिश्र चंपा विश्वास आर डी गुप्ता एवं आदित्य सेवा संस्थान के नरेन्द्र दुबे का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने इसे मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।
शिविर के दौरान मरीजों की विस्तृत जांच कर उनके रोग की प्रकृति के अनुसार दवा प्रदान की गई। साथ ही आहार-विहार एवं जीवनशैली से जुड़े आवश्यक सुझाव भी दिए गए, ताकि मरीजों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से आयोजित किया गया, जिसे भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में समर्पित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

