अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूरे.रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां*

On: March 23, 2026 4:11 AM
Follow Us:

*रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 23 मार्च 2026)

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा हेतु विभिन्न अभियानों के माध्यम से लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जो रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उपरोक्त अभियानों के अंतर्गत कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियां इस प्रकार है:-

*अवैध टिकट दलाली के विरुद्ध “ऑपरेशन उपलब्ध”*
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 में तीनों मंडलों द्वारा कुल 331 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1.27 करोड़ रुपये मूल्य के टिकट बरामद किए गए। वर्ष 2025 में 277 दलालों की गिरफ्तारी कर लगभग 62.10 लाख रुपये के टिकट जब्त किए गए। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 57 दलालों को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख रुपये के टिकट बरामद किए गए हैं। इन सभी मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है, जिसमें अधिकतम 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

*“ऑपरेशन नारकोस” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई*
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु “ऑपरेशन नारकोस” के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों में विशेष टास्क टीम गठित कर तथा सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) एवं एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच) को सक्रिय कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

वर्ष 2025 में इस अभियान के तहत 63 मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार कर 713.522 किलोग्राम मादक पदार्थ (लगभग 1.70 करोड़ रुपये मूल्य) जब्त किए गए। वर्ष 2026 में अब तक 24 मामलों में 36 आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए 341.745 किलोग्राम मादक पदार्थ (लगभग 1.71 करोड़ रुपये मूल्य) जब्त किए गए हैं।

पिछले तीन वर्षों (2023, 2024 एवं 2025) के दौरान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत कुल 5.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की जब्ती कर 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष रूप से उड़ीसा की दिशा से आने वाली ट्रेनों पर फोकस करते हुए सतत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अवैध वेंडरों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई
यात्री ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में अवैध वेंडरों के विरुद्ध भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में 13,709 तथा वर्ष 2026 में अब तक 2,941 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की धारा 144 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है, जिसमें अधिकतम 1 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में अवैध वेंडरों से लगभग 85 लाख रुपये तथा वर्ष 2026 में अब तक लगभग 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

*******

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment