दुर्ग ( वायरलेस न्यूज) आर पी एफ दुर्ग द्वारा वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 वेंडर और स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों के बाहर अवैध रखे खादय पदार्थ करीब 50,000/- रु. मूल्य की सामानों जप्ती की कार्यवाही कि
• दिनांक 22.03.2026 को मुख्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अनाधिकृत वेंडिंग के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत आर पी एफ प्रभारी श्री सिन्हा दुर्ग के द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग मे विशेष अभियान चलाया गया
• इस दौरान 15 अनाधिकृत वेंडरो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
• अभियान के दौरान प्लेटफार्म पर स्थित स्टॉलों के बाहर अनाधिकृत रूप से रखें खाद्य सामग्री रखा होना पाया गया जिससे यात्रियों को स्टॉल से सामान लेने पर असुविधा हो रही थी एवं प्लेटफॉर्म मे आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता था l
• अनाधिकृत रूप से रखे पाये गए विभिन्न 2940 पानी का बोतल, फ्रूटी मैंगो टैंगो 96 बोतल, विभिन्न चिप्स के 91 पैकेट, केक 11 पैकेट एवं 01 कैरेट केला,01 कैरेट अंगूर एवं 01 कैरेट खीरा कुल अनुमानित मुल्य 50,000 रू. की विधिवत जब्ती कार्यवाही की गई।
• कार्यवाही के पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु पार्सल कार्यालय दुर्ग को सुपुर्द किया जा रहा है ।
• कमर्शियल विभाग द्वारा स्टॉल आबंटन से संबंधित नियमों का अनदेखा किया जा रहा है जिस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है एवं स्टॉल संचालकों द्वारा उनकी नाक के नीचे अनाधिकृत कार्यवाही की जा रही थी।
• कमर्शियल विभाग द्वारा 88 वेंडर का पहचान पत्र 17/3/2026 को समाप्त होने के बाद भी नए कार्ड 22/3/2026 तक जारी नहीं किया जा सका है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

