बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) श्री तरुण प्रकाश महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 24 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता की है।
स्थापना के पश्चात से ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर रहा है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आप सभी के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप 261.25 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक माल लदान दर्ज किया गया तथा ₹30,400 करोड़ से अधिक का फ्रेट राजस्व अर्जित कर हमारे जोन ने भारतीय रेलवे में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
यात्री सेवाओं के क्षेत्र में भी इस वर्ष 8 करोड़ 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान की गई है।
साथ ही, अधोसंरचना एवं रेल परिचालन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 125 किमी नई लाइन का कमीशनिंग, 186 किमी में ऑटो सिग्नलिंग, 18 आरओबी एवं 27 आरयूबी का निर्माण तथा 22 अमृत स्टेशनों का पूर्ण होना हमारी निरंतर प्रगति का प्रमाण है।
मैं सभी तकनीकी विभागों के अनुरक्षण कार्यों तथा विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के योगदान की विशेष सराहना करता हूँ। इन उपलब्धियों के लिए मैं सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
श्री तरुण प्रकाश ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी आगामी वित्तीय वर्ष में भी इसी समर्पण के साथ और बेहतर उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

