नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह
09 – 14 अप्रैल तक मुंबई – हैदराबाद महिला संसद मे सांसद कर रहीं विचार विमर्श
अनूपपु्र / (मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज) शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह इन दिनों 09 से 14 अप्रैल तक मुंबई और हैदराबाद मे संसद की महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक में कार्यस्थल में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उनके उत्पीड़न की शिकायतो के संबंध में जानकारी लेते हुए , विभिन्न सरकारी विभाग और उपक्रमों में महिला कर्मचारियों समस्याओं और समाधान पर चर्चा कर रही हैं ।
यहाँ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश भर मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम वास्तव मे देश की आधी आबादी को पूरा हक देने वाला अधिनियम है। दशकों तक पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक नहीं दिया गया। लेकिन अब केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को उनका पूरा हक देने की प्रतिबद्धता पूरी की जा रही है। सांसद श्रीमती सिंह ने उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री श्री मोदी का महिला सशक्तिकरण के लिये ऐतिहासिक कदम है। इससे देश मे नारी समाज को आगे बढने, आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास मे कदम से कदम मिला कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
सांसद श्रीमती सिंह 09 से 14 अप्रैल तक मुंबई और हैदराबाद में आयोजित होने वाले संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति की बैठक में शामिल होने के लिये मुंबई में हैं । मुंबई मे उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों, फर्टिलाइजर कंपनियों, बैंक , एलआईसी, सीएसआईआर और आईआईजी इत्यादि के साथ महिलाओं के अधिकारों, उनके समुचित प्रतिनिधित्व और लैंगिक उत्पीड़न पर चर्चा में हिस्सेदारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कानून है। यह नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिये कटिबद्ध है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री और सांसद के रुप मे हिमाद्री सिंह ने मुंबई और हैदराबाद मे संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति के अन्य सदस्यों के साथ महिला सशक्तिकरण से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा कर रही हैं । उनके द्वारा इन बैठकों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण से जुडे बिन्दुओं को आवाज प्रदान किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

