🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेत माफियाओं ने कार्यवाही के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला बोला, मौके पर कलेक्टर और डीएफओ ने वन विभाग के घायलों को उपचार के लिए रवाना किया

On: April 12, 2026 12:41 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम झरिया भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में 02 वनरक्षक घायल हुए एवं 02 को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशन में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
डी एफ ओ अभिनव कुमार ने बताया कि जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत ग्राम झरिया भुकूनाला में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गश्त के दौरान टीम ने देखा कि ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। जब वन अमले ने ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो चालक एवं उसके साथियों ने विरोध करते हुए वन टीम पर हमला कर दिया।इस हमले में परिसर रक्षक अभिषेक बर्मन, योगेश बरेठ, देवेंद्र बघेल सहित कुल 04 लोगों में से 02 घायल हुए एवं 02 को मामूली चोटें आई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मामले की सूक्ष्म जांच के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment