कोटा में वंदेमातरम मित्रमंडल की चौथी बैठक सिद्ध बाबा में हुई सम्पन्न — एकता में बल है..बेंकट अग्रवाल।
अनेक बक्ताओं ने संघ के कार्यप्रणाली व महत्वों पर की चर्चा।
कोटा– (वायरलेस न्यूज) करगीरोड कोटा धार्मिक नगरी है यंहा के लोग परस्पर प्रेम और सदभावना के साथ रहते है। लेकिन बर्तमान परिस्थितियों में सभी सनातन धर्म प्रेमियों और सभी हिंदुस्तानियों तथा भारतमाता के सपूतों को एकता के शूत्र में बंधने की बहुत अवस्यकत है।इस भाव के साथ वन्देमातरम मित्र मण्डल कोटा बिलासपुर जिला की पाँचवी शाखा की चौथी बैठक श्री सिद्धबाबा आश्रम में आयोजित की गई है।
आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर भारतमाता की रक्षा के लिए वंदेमातरम मित्रमंडल से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।
नियमानुसार 4.59 पर हनुमान जी के चित्र के सामने दीप प्रंवालित कर,संख ध्वनि के साथ संकट हरण,मंगल करण श्री हनुमान जी की आराधना हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ की गई। फिर अनेकानेक बक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।सभी लोगों ने वंदेमातरम मित्र मंडल के साथ जुड़ कर समाज सेवा और अपनों के रक्षा का संकल्प लिया। और ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को करने का भी प्राण किया।
इस आयोजन के आयोजन कर्ता बेंकट अग्रवाल ने कहा कि एकता में ही बल है सबको एकजुट हो कर आगे बढ़ना है।
कोटा के प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान ने सभी को इसी तरह आपसी भाईचारे के साथ काम करने की अपील की।
आर डी गुप्ता ने कहा कि- आज जिस तरह से हिदुत्व पर संकट में बादल मंडरा रहे है विदेशी ताकते पैसे के बल पर अपने एजेंट के माध्यम से हिंदुओ को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा कर ईसाई, मुसलमान बनाया जा रहा है। यह बहुत घातक बम है हिंदुत्व के लिए, इस लिए ऐसे एजेंटो के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सभी को हिदुत्व की रक्षा के लिए संगठित होना और एकता के सूत्र में बांधना बहुत जरूरी है।वन्दे मातरम मित्र मंडल इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहा है इसलिए इसमें जुड़ कर हम आने भाइयों को धर्म भ्रष्ट होने बचाये।
बिकाश सिंह ने भी हिंदुत्व की रक्षा और सनातन धर्म के लिए अधिक से अधिक हिदुत्व की भवन से काम करने की बात कही और संगठन में नवयुवाओं को जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
संतोष मिश्रा ने कहा कि जोश भरने की जरूरत आज पार्टी कोई भी हो सबसे पहले हम हिन्दू है।
इस बैठक में वंदेमातरम मित्र मंडल के संयोजक बिनोद गुप्ता, सह संयोजक रामनारायण तिवारी, बेंकट अग्रवाल, आर डी गुप्ता,बिकाश सिंह,संतोष मिश्रा,रंगा नादम, मंजीत सिंह पंवार,संतोष, लखन साहू,अंजना चौकसे,तांतिया प्रसाद गुप्ता,भट्ट जी, बिलासपुर से कोटा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान सहित जयसिंह चंदेल, पृथ्वी सहगल, महेंद्र सोनी, साहू जी,जैसे सीनियर वंदेमातरम मित्र मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने अनुभव सब के बीच साझा किए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

