यूपी के देवरिया में सोलह साल से फरार वारंटी को आरपीएफ रायगढ़ की टीम नें छापा मारकर गिरफ्तार किया
रायगढ़ / ( वायरलेस न्यूज,) पिछले 16 सालों से फरार चल रहे उत्तरप्रदेश के देवरिया के एक आरोपी के खिलाफ रेलवे न्यायालय से जारी स्थाई वारंट की तामिली हेतु एक टीम गठित कर भेजी गई जिसमे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ द्वारा एक स्थायी (PNBW) वारंटी को गिरफ्तार करनें में अहम कामयाबी हासिल की हैl
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के प्रभारी कुलदीप कुमार नें बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 1750/2010 न्यायालय प्र्.क्र.- 2625/2010 धारा – 160 (2) रेल अधिनियम में माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर के द्वारा आरोपी सत्यनारायण यादव, पिता अमर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी- बलुआग्राम अफगान थाना भटनी जिला- देवरिया (उ.प्र) के विरुद्ध स्थाई (PNBW) वारंट जारी किया गया था। जिसकी पतासाजी हेतु मुख्बीर लगाया गया था। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सत्यनारायण यादव सुरत से वापस आकर अपने गाॅव में ही काम कर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर वारंट टीम के सउनि एस.आर.अनंत तथा आरक्षक मनोज कुमार देवरिया के लिये रवाना होकर उसके गाॅव पहुच कर घर में दबिश दिया गया तब वारंटी सत्यनारायण यादव घर पर ही मिला। उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर इसकी सूचना उसके परिजनों देते हुये वारंटी को बिलासपुर लाया गया और सोमवार 13 अप्रैल 2026 को माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु मयवारंट पेश किया गया lउक्त वारंटी को माननीय न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध करते हुए ₹5000 के अर्थ दंड से दंडित करते हुए मामले का निराकरण किया गया सोलह साल से फरार वारंटी को पकड़ने में सउनि एस.आर.अनंत तथा आरक्षक मनोज कुमार नें अहम भूमिका अदा की है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

