🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्कल ब्राह्मण समाज की बच्चियों ने CBSE board 10 th में परचम लहराया, रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने स्नेहा पंडा 97.6%,अमन मिश्रा 97.2%, और आभा दासे 95.5% को शुभकामनाएं दी

On: April 16, 2026 7:00 AM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) पुसौर प्रतिभा और परिश्रम जब मिलते हैं, तो सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं। इसे सच कर दिखाया है विकास खंड पुसौर के ग्राम लोहखान की होनहार बेटी स्नेहा पण्डा , पुसौर तहसील बासनपाली के अमन मिश्रा और आभा दासे ने। क्रमशः 97.6%,97.2% और 95.5% लेकर शानदार झंडा गाढ़ा है। जिस पर रायपुर उत्तर के विधायक एवं प्रदेश उत्कल समाज के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा में अध्ययनरत स्नेहा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।गुरुकुल स्कूल और गुरुजनों का रहा विशेष योगदानस्नेहा पण्डा पिता श्री अर्जुन कुमार पण्डा,एक ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। स्नेहा पंडा ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा के उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। स्नेहा का मानना है कि स्कूल में मिलने वाले अनुशासन और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एक छोटे से गांव में रहते हुए स्नेहा ने नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत को अपना मूलमंत्र बनाया। उज्ज्वल भविष्य की कामना स्नेहा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी का मानना है कि स्नेहा आगे चलकर समाज और देश का नाम और भी अधिक गौरवान्वित करेंगी।
अमन की उपलब्धि से खिल* *उठा मिश्रा परिवार का* *चमन*

पुसौर तहसील बासनपाली निवासी शिक्षक दम्पत्ति श्रीमती रीति मिश्रा श्री सुशील मिश्रा के सुपुत्र अमन मिश्रा ने ओ.पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ से कक्षा 10वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.2% (486/500) अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय एवं उत्कल ब्राह्मण समाज पुसौर के नाम को गौरवान्वित किया है।
अमन ने गणित में 99, संस्कृत में 100, अंग्रेजी में 93, सामाजिक विज्ञान में 97 तथा आईटी में 97 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
स्टडी के साथ अमन other activities में हमेशा आगे।रहता है ,बेस्ट एंकर है।

पुसौर उत्कल ब्राह्मण समाज की ओर से सुशील के अनमोल रतन अमन को शानदार उपलब्धि के।लिए बधाई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना।
*CBSE board class 10th* *में 95.5% आभा दासे ने हासिल किए हैं।
उत्कल ब्राह्मण समाज की बच्चियों ने CBSE board 10 th में झंडा गाढ़ा , रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने स्नेहा पंडा 97.6%,अमन मिश्रा 97.2%, और आभा दासे 95.5% को शुभकामनाएं दी

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment