*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रेल मंत्री को बिलासपुर–येलहंका एक्सप्रेस के नियमित संचालन पर जताया आभार एवं रोघाट–जगदलपुर रेल लाइन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल परियोजना पर चर्चा की।*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की तथा छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान श्री साहू ने विशेष रूप से ट्रेन संख्या 08261/08262 ‘बिलासपुर–येलहंका एक्सप्रेस’ को नियमित रूप से संचालित करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।
श्री साहू ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में रोघाट–जगदलपुर रेल लाइन के विस्तार हेतु भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक के दौरान कटघोरा–डोंगरगढ़ प्रस्तावित रेल परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। श्री साहू ने कहा कि यह परियोजना राज्य के लिए एक परिवर्तनकारी पहल सिद्ध होगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में रेल मंत्रालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से देश में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिल रही है तथा संतुलित एवं समावेशी क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित हो रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

