*बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू*
*हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 21 अप्रैल 2026) /बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। एलायंस एयर द्वारा इस दिन से बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी शाम की विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। नई सेवा के तहत विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगा और 6:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। यह उड़ान रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। प्रारंभिक चरण में यह सेवा प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी, जिसे यात्रियों की मांग के अनुसार भविष्य में सप्ताह में दो दिन तक बढ़ाने की योजना है। इस नई सुविधा से अब यात्री दिनभर के अपने कार्यों को निपटाने के बाद शाम को सीधे देश की राजधानी के लिए यात्रा कर सकेंगे। खासतौर पर व्यावसायिक, शासकीय और निजी कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा बेहद सुविधाजनक साबित होगी। इसके साथ ही, शाम के समय उड़ान संचालन से एक महत्वपूर्ण तकनीकी लाभ भी मिलेगा। दोपहर के उच्च तापमान के कारण विमानों पर लगने वाली ‘लोड पेनल्टी’ की समस्या अब नहीं रहेगी, जिससे विमान अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगे। इससे अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और यात्रा अनुभव बेहतर होगा। यह नई हवाई सेवा न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने में सहायक होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

