🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यातायात पुलिस बिलासपुर ने ऑटो चालकों को सात दिन का समय दिया यूनिफार्म पहन ऑटो चलाने सुनिश्चित किया

On: April 21, 2026 4:04 PM

➡️यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऑटो चालकों को लगातार ऑटो यूनिफार्म पहनकर ही ऑटो चालन किए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि ऑटो चालकों की पृथक से पहचान सुनिश्चित की जा सके।

➡️इसके लिए सात दिवस का समय समस्त ऑटो चालकों को दिया गया था इस काम में ऑटो चालकों के द्वारा उक्त निर्देश के पालन में यूनिफॉर्म सिलवाई जा रही है और कुछ ऑटो चालकों के द्वारा इसका अनुसरण करना प्रारंभ कर दिया गया है ऑटो चालकों में यूनिफार्म धारण कर ऑटो चलाने के पश्चात एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित ऑटो चालन की स्वयं ऑटो चालक भी एक दूसरे को प्रेरित कर रहे है आम नागरिकों से अपील है कि जो भी ऑटो में यात्री के रूप में ऑटो में सफर करते हैं वे सभी ऑटो चालकों को ऑटो ड्रेस कोड में आने हेतु अवश्य प्रेरित करें ताकि इस शहर के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन बनाए जाने में प्रभावी पहल जन सहयोग और व्यापक रूप से सुनिश्चित हो सके।

➡️समस्त थाना, चौकी एवं यातायात के बीट प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऑटो चालकों को इस सेतु अवश्य प्रेरित करें ताकि पूरे शहर में ऑटो चालकों में आपसी समानता एवं पृथक पहचान सुनिश्चित हो सके।

➡️साथ ही आम नागरिको को भी अपील की जा रही है कि जो निश्चित यूनिफार्म में ऑटो चला रहे है उसी ऑटो में यात्रा करें।

➡️ऐसे ऑटो चालकों हतोत्साहित करें जो ऑटो यूनिफार्म और गाइड लाइन का पालन नही कर रहे है। इसमें आम नागरिक भी इस रूप में व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान कर सकते है….

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment