*रेलवे अंडरब्रिज में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल * \
*रोड सरफेसिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS – 290) बंद रहेगी*
बिलासपुर :- ( वायरलेस न्यूज) 14 मई 2026
मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेल अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है | इसी क्रम में रायगढ़–किरोड़ीमलनगर सेक्शनों के मध्य किमी 590/04-590/18 में स्थित JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS-290) को दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक पूर्णतः बंद कर रोड सरफेसिंग सहित एवं अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्णय लिया गया है ।
इसके फलस्वरूप यह रोड अंडरब्रिज दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक सड़क आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगी।
इस अवधि में सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में अप साइड में कलमी एवं डाउन साइड में जेएसपीएल प्लांट रोड का उपयोग किया जा सकता है।
सड़क यातायात बंद होने के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की आशा करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

