*बिलासपुर प्रधान डाकघर में शुरू हुई “नाइट पोस्ट ऑफिस” सुविधा*
*अब रात 8 बजे तक मिलेगी डाक सेवाएं*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) भारतीय डाक विभाग द्वारा बिलासपुर प्रधान डाकघर को 10 मई 2026 से “नाइट पोस्ट ऑफिस (NPO)” के रूप में संचालित किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य नागरिकों को विस्तारित समयावधि में डाक सेवाएं उपलब्ध कराना तथा ग्राहक सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे आम नागरिक कार्यालयीन समय के अतिरिक्त भी आवश्यक डाक सेवाओं का लाभ ले सकें। सामान्य काउंटर समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक रहेगा, जिसमें डाक बुकिंग, बचत बैंक सेवाएं, बीमा सेवाएं, कैश रेमिटेंस, आधार एवं जन केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं विस्तारित एवं नाइट पोस्ट ऑफिस सवेरे 8 बजे से 10 बजे तक तथा सायं 4.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जाएगा। जिसमें डाक बुकिंग, स्पीड पोस्ट, स्पीड पोस्ट पार्सल, इंडिया पोस्ट पार्सल, अन्य अकाउंटेबल आर्टिकल बुकिंग, आईपीओ बिक्री एवं सीमित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी सवेरे 10 बजे से सायं 5 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।डाक विभाग ने नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं ग्राहकों से विस्तारित समयावधि में उपलब्ध डाक सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा इंडिया पोस्ट की जनोपयोगी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

